चित्रकूट। धर्मनगरी के हनुमान धारा पर स्थित रोपवे का संचालन शुरू हो गया है। रोपवे से जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व कोविड-19 नियमों का ध्यान रखा जा रहा है।
रोपवे के खुल जाने से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना के चलते कई महीनों तक रोपवे का संचालन बंद रहा। अब प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार रोपवे का संचालन शुरू किया गया है। रोपवे ट्राली में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन किए। दामोदर रोपवे एंड इंफ्रा लिमिटेड के उपाध्यक्ष एसके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल हम सभी के लिए बुरे दौर जैसा रहा है। इसके प्रभाव से सभी परेशान रहे। रोपवे का संचालन भी प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार शुरू कर दिया गया है। इधर यूपी चित्रकूट के कामदगिरी पर्वत परिक्रमा मार्ग पर स्थित लक्ष्मण पहाड़ी के रोपवे का संचालन अभी फिलहाल बंद है। जल्द ही इसे भी संचालित किया जाएगा।