फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सोती रही, थाने के बगल दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। पुलिस सोती रही और रैपुरा थाने के बगल पहले सराफ और अब किराना व्यापारी की दुकान में चोरी हो गई। ताले तोड़कर चोर लाखों का माल समेट ले गए। बुधवार को नाराज व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने पर दो घंटे बाद धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

रैपुरा कस्बा में थाने के पास विनोद की किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब सवा लाख रुपये का माल समेट ले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने ताला टूटा देखा तो वह दंग रह गए। दुकान में रखी नकदी और कीमती तमाम सामान गायब थे। एक दिन पहले कस्बे के ही राजा की सराफ की दुकान में ताला तोड़कर करीब पौने दो लाख रुपये का माल पार किया गया था।
दो दिन में दो घटना से व्यापारियों में नाराजगी रही। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस सो रही और चोर आए दिन घटनाएं कर रहे हैं। सुबह दुकानदार, एकत्रित व्यापारी और स्थानीय लोग थाने के पास ही धरने पर बैठ गये। आरोप लगाया कि आए दिन चोरी हो रही है, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

चोरी के मामले में दुकानदारों ने शक के आधार पर दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एस के नागर ने बताया कि नामजद तहरीर दी गई है। एक युवक से पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी को पकड़ कर पूछताछ करने और जल्द कार्रवाई का भरोसा देने पर दो घंटे बाद धरना खत्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें