िचित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती की किशोरी की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन आरोपी दो अन्य युवकों के साथ घर में आया और उसकी पुत्री पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस ने इसे दुष्कर्म नहीं मोबाइल चोरी का मामला बताया है।
रविवार को पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि 2 दिसम्बर 2020 को उसकी देवरानी ने तीन युवकों को घर बुलाया था। उसी के इशारे पर एक युवक ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। दो अन्य ने इस काम में मदद की। इस मामले में कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी का कहना कि यह मामला झूठा है। मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाया जा रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है।(संवाद)
छेड़खानी करने पर मामला दर्ज
राजापुर। थाना अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ छेड़खानी करने पर गांव एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। किशोरी के भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन को गांव में ही शनिवार को एक युवक ने रास्ते में छेेड़खानी की है। थानाध्यक्ष राजापुर अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले में नवल रैकवार पुत्र फूलचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। (संवाद)