फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो-5- बरगढ़ में कथा के पूर्व कस्बे में निकली शोभायात्रा में शामिल भक्तगण। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
बरगढ़/राजापुर/ शिवरामपुर। राजापुर क्षेत्र के रायपुर बेराउर गांव समोगरी देवी मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास अरविंद महाराज ने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलने वाले पर ही भगवान की कृपा मिलती है। इस मौके पर भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, रमा शंकर निषाद, नरेंद्र सिंह, रामकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं बरगढ़ कस्बा स्थित किला चौराहा स्थित एक आवास में भागवत कथा में आचार्य पंडित विनोद शुक्ला ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उधर, कथा के शुभारंभ से पहले गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आयोजक मुन्नी देवी, मुकेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। उधर, शिवरामपुर क्षेत्र के लैनाबाबा तीर्थ स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य ज्ञानेंद्र महाराज ने शुकदेव चरित्र की कथा सुनाई। भागवत कथा सुनने से पापों का अंत हो जाता है। इस मौके पर गया पटेल, हरि प्रकाश अग्रवाल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें