फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगा चोर गिरोह, पांच गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ खड़े पकड़े गए चोर
विज्ञापन
चुनौती बने चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जबकि गिरोह का सरगना व एक साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोरों में एक पूर्व उप ब्लाक प्रमुख का पुत्र भी शामिल है। चोरों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। चोरों ने एक पूर्व ब्लाक प्रमुख व ग्राम विकास अधिकारी समेत आठ घरों में चोरी की वारदात करना कबूला है। एसपी ने गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।    
विज्ञापन

    
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल रनवीर सिंह ने कर्वी माफी के जेपी इंटर कालेज मार्ग स्थित एक कमरे में दबिश दी। वहां मौजूद सात युवक भागने लगे। जिनमें से पांच को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दो मौके से भागने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने दो एलसीडी, एक लैपटॉप, एक बाइक, गैस चूल्हा, सूटकेश, तीन मोबाइल, तीन हजार रुपये की नगदी, जेवरात और घरेलू सामग्री बरामद की। चोरी करने के लिए ताला तोड़ने वाले औजार भी मिले।

थाने लाकर की गई पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपना नाम कुलदीप पटेल पुत्र हीरालाल निवासी बेड़ीपुलिया, मनोज कुमार पुत्र बालेश्वर निवासी लखनपुर बहिलपुरवा, नीरज कुमार पुत्र गंगा प्रसाद, अखिलेश उर्फ बाबा पुत्र गोरेलाल निवासीगण गोल तालाब, कर्वी और अजय पुत्र दिनेश चंद्र निवासी कलेक्ट्रेट कालोनी सोनेपुर बताया।
विज्ञापन

एएसपी अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की दबिश के दौरान गैंग का सरगना बृजभूषण उर्फ ननकू पुत्र छेदीलाल निवासी उरई धाता, फतेहपुर और अकुलेश उर्फ सोनू पुत्र उदयशंकर निवासी सीतापुर भाग निकले। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा। पुलिस के हाथ लगे कुलदीप के पिता सदर ब्लाक के उपब्लाक प्रमुख रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें