फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों को गिरा भूमि पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
फोटो-3- एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद बाहर आकर जानकारी देते परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरामार्ग सब्जी मंडी के पास की निवासी गुजरतिया देवी, पुष्पादेवी व अर्चना आदि मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंची। डीम को लिखे पत्र में बताया कि उनकी लगभग ढाई बीघे पुश्तैनी भूमि पर भूमाफियाओं ने राजस्वकर्मी व स्थानीय पुलिस टीम की मदद से एक दो नहीं बल्कि 500 फलदार पेड़ों को नष्ट करने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि साथ में राजस्व विभाग के कर्मी व सीतापुर चौकी टीम भी आरोपियोें के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन

बिजली खंभा लगाने की हुई थी बात
चित्रकूट। इस मामले में शिकायतकर्ता अर्चना के पिता दशरथ लाल ने बताया कि एक पखवाड़ा पूर्व कुछ सरकारी कर्मचारी सर्वे करने आए थे और कहा था कि बिजली की तार लगने है। इसलिए इस स्थान पर दो तीन विद्युत पोल लगाने हैं। इसकी रजामंदी के बाद कोई खंभा या तार नहीं आई बस 15 अज्ञात लोगों के साथ जेसीबी आई और वृक्षों को गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें