मानिकपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की एक महिला का जबलपुर- हरिद्वार एक्सप्रेस से बैग गायब हो गया। बैग में 15 हजार नगद सहित आवश्यक कागजात भी थे। इस मामले की शिकायत मिलने पर जीआरपी ने मामला दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ की जिला कोरिया के चिरगुडा की रहने वाली मीरा राजवाडे़ पत्नी यशवंत राजवाडे़ जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रही थी। मारकुंडी रेलवे स्टेशन मे उसका बैग चोर ले गए। जीआरपी के उप निरीक्षक विषय देव बुंदेला ने बताया कि टीम बनाकर तलाश शुरू की दी गई है। (संवाद)