फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में पिता के हत्यारे पुत्र को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
फोटो- 7 - भरतकूप में पुलिस गिरफ्त में पिता का हत्यारोपी पुत्र लालमन पटेल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना में पिता की हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया है। भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में चंद्रभान सिंह पटेल की हत्या उसके पुत्र ने गमछे से गला घोंटकर की थीे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भरतकूप मंदिर के पास बृहस्पतिवार की सुबह प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी लालमन पटेल को घेराबंदी कर पकड़ लिया। हत्यारोपी ने बताया कि उसका पिता अपनी जमीन चाचा रामभवन के नाम करने का प्रयास कर रहा था। कई बार इसके बंटवारे को कहा लेकिन पिता उसकी नहीं सुनते थे। जिससे घर चलाने में भारी दिक्कत होती थी। होली के पूर्व भी घर खर्च के लिए रुपये मांगे थे लेकिन एक रुपया नहीं दिया। जिससे वह परेशान था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने होली के दिन साइकिल से पुरवा जाते समय पिता को देखा तो रास्ते में ही आक्त्रसेश में उन्हें पत्थर व डंडे से मार दिया। इसके बाद अपने ही गमछे से गला घोंट दिया था। इसके बाद वह भाग निकला था।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो गया कि राजगीर चंद्रभान पटेल की गला घोंटकर हत्या हुई थी। पुलिस ने गमछा भी बरामद कर मृतक के पुत्र आरोपी लालमन पटेल को जेल भेज दिया है। उधर गांव में गमगीन माहौल में मृतक राजगीर चंद्रभान का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें