फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा, तमंचा के साथ दबोचे गए मोबाइल चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तीर्थक्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं का कीमती सामान चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के नौ मोबाइल, गांजा व तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सटीक सूचना पर घनश्याम उर्फ पट्टू निवासी चकमाली मजरा अमानपुर कर्वी, हरिश्चन्द्र उर्फ छैला, कमलेश कुमार निवासी वीरामाफी भरतकूप व आकाश गुप्ता निवासी बिहारी चौक नयागांव सतना को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से चोरी के नौ मोबाइल, दो किलो सात सौ ग्राम सूखा गांजा, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं का कीमती सामान चुराते हैं। पुलिस टीम में एसआई राजेश कुमार राय, मुख्य आरक्षी कमलाकांत द्विवेदी, आरक्षी शिवम गुप्ता, सोनू पटेल, शुभम शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें