फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के दो हत्यारों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाडी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के नांदी गांव में करवा चौथ के दिन प्रेमिका के घर मिलने गए हिस्ट्रीशीटर को परिजनों व पडोसियों पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को आलाकत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है अन्य चार की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नांदी में करवा चौथ के दिन प्रेमिका से मिलने गए हिस्ट्रीशीटर व 11 मामले में वांछित अखिलेश मिश्रा प्रेमिका के परिजनों व पड़ोसियों ने पिटाई कर दी थी। महिला की भी पिटाई की गई है। जिसकी उपचार के दौरान मौत मामले में मृतक के भाई ने थाना पहाड़ी में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम को सब इंस्पेक्टर गजवये आलम, आरक्षी बसीर, प्रवीण पांडेय, लवकुश, चालक शिवमणि मिश्रा के साथ वांछितों की तलाश में कर्वी मार्ग पर जा रहे थे कि बाबूपुर मोड़ के पास दो व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देख भागने का प्रयास किया। जिन्हें दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गये लोगों ने नाम, पता विकास त्रिपाठी पुत्र मुन्नीलाल, नीलेश पुत्र मुन्ना निवासीगण नांदी बताया। बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते बाहर जाने को वाहन का इंतजार कर रहे थे। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद किया है। आरोपियों को मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर सतना मप्र में भर्ती घायल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें