फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार के इनामी भगौड़े को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट के बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ 25 हजार के इनामिया हंसा उर्फ मुन्ना पुत्र स्व मुन्नी उर्फ मुनीबा निवासी बालापुर खालसा को रेलवे स्टेशन कर्वी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अभियुक्त वर्ष 2000 में गांव के शातिर अपराधी मिथिलेश पटेल उर्फ चुनुवा उर्फ पांडेय के माध्यम से जनपद में पनप रहे दस्यु गिरोह के संपर्क में आया। आर्थिक जरूरतों की पूर्ति के लिए गिरोह के सक्रिय सदस्य के तौर पर धमकी, अपहरण, फिरौती, मारपीट, जान से मारने की नीयत से हमला करने लगा। हंसा उर्फ मुन्ना व उसके साथियों का नाम वर्ष 2003 में अश्विनी पुत्र राम बदन प्रजापति निवासी बोझ थाना बरगढ़ की फिरौती के लिए अपहरण में प्रकाश में आया।
जिस संबंध में थाना में मुकदमा पंजीकृत हुआ। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत हंसा और मुन्ना व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए 25 सौ प्रत्येक पर इनाम घोषित किया था। हंसा उपरोक्त को 22 जनवरी 2004 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। न्यायालय के आदेश पर उम्रकैद व 10 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

हंसा और सक्रिय सदस्यों में सूरजभान उर्फ मुन्ना, धनराज पुत्र बोधन खंडेहा मऊ के आपराधिक कृत्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आठ अप्रैल को मुकदमा में गैंगस्टर एक्ट थाना बरगढ़ में कार्रवाई की गई। हंसा को सन 2004 में गिरोह के सदस्यों के साथ अवैध असलहे सहित जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
जमानत पर रिहा होने के बाद सजा से बचने के लिए हंसा पलायित हो गया और पहचान बदल कर कही और रहता था। न्यायालय ने छह अप्रैल 2019 को भगोड़ा घोषित करते हुए स्थायी गैर जमानती वारंट जारी किया। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने हंसा की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसे कर्वी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें