चित्रकूट में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं के सबला संकुल स्तरीय संघ के आमसभा कार्यक्रम का आयोजन सदर ब्लाक परिसर मेें हुआ।
खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि महिलाओं को मजबूत करने के लिए आठ से दस गांवों को मिलाकर संकुल स्तरीय संघ का गठन किया गया है। यह संघ आवश्यकता होने पर पांच लाख रुपये तक का ऋण देगा। इसके माध्यम से महिलाएं काम कर सकती हैं। ब्लाक प्रमुख गुलाब सिंह ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए ब्लॅाक की तरफ से पूरा सहयोग रहेगा।
एडीओ पंचायत आरसी गुप्ता ने संकुल स्तरीय संघ के कार्यो की जानकारी दी। संघ की अध्यक्ष अंजली देवी ने बताया कि इससे महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थित को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ सकेंगी। लघु उद्योग के माध्यम से अन्य महिलाओं को रोजगार दें। सचिव सरस्वती ने कहा कि जिले मेें उद्यमिता के अवसरों का महिलाएं फायदा उठा सकती हैं।
इस मौके पर अंकिता शुक्ला, स्वलिन ने योजनाओं की जानकरी दी। बताया कि महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए आंध्र प्रदेश की महिलाएं जिले में आई हैं। इस मौके पर ब्लाक मिशन मैनजर नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।