चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुधवार की शाम को भरतकूप से सटे गोंडा गांव का निरीक्षण किया। संभावना है कि 19 जनवरी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण का शुभांरभ करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। इस गांव में एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहीत है।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी दीपक कुमार, डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल व एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। एक्सप्रेस वे के लिए जिले के नौ गांव की भूमि शासन ने ली है। जिसकी खरीद का काम लगभग 99 प्रतिशत पूरा भी हो चुका है।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सीमांकन करने वाली कार्यदाई संस्था ने अधिकारियों से बात की। जनसभा की जमीन को समतल करने को कहा। अधिकारियों को अलर्ट किया। एक्सप्रेसवे की लंबाई 296.264 किमी है। इसकी लागत 14627.20 करोड़ रुपये है।