फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व सर्द हवाओं के बीच हड़ताल परेशान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 5, 6 व 7
विज्ञापन

बारिश व सर्द हवाओं में परेशान रहे उपभोक्ता
बैंक व एलआईसी से जुड़ा लगभग 12 करोड़ का लेन देन प्रभावित
सरकार की नीतियों के विरोध में कई संगठनों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। वामपंथियों के भारत बंद के आवाह्न पर संशोधन किए जा रहे श्रम कानून सहित सरकार की नीतियों के विरोध में जिले के कई बैंको व एलआईसी में हड़ताल रही। वहीं माकपा व भाकपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हालांकि भारत बंद का जिले में असर नहीं देखने को मिला। बैंक व एलआईसी की हड़ताल से लगभग 12 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है, जिसमें अकेेले बैंकों का टर्नओवर 10 करोड़ है।
जिले के इलाहाबाद बैंक सहित कुछ प्राइवेट बैंकों में बुधवार को हड़ताल रही। बैंकों में ताला लगाकर कर्मचारियों ने विरोध जताया। इससे बैंक के ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। हड़ताल होने से 10 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। इससे कई उपभोक्ता परेशान रहे। इलाहाबाद बैंक सेल्फ एसोसिएशन के आवाह्न पर जिले इलाहाबाद बैंक शाख की प्रमुख शाखा सहित कुछ प्राइवेट बैंकों में हड़ताल रही है। एसोसिएशन के जिला मंत्री केशव रजक ने बताया कि भारतीय बैंक संघ व कर्मचारियों क ी राष्ट्रीय यूनियन के मध्य कई बार वार्ता सरकार से हो चुकी है। इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई। इससे मजबूर होकर हड़ताल करना पड़ रहा है। बताया कि चार करोड़ का समाशोधन का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस मौके एसोसिएशन के अजय सिंह, अभिमन्यू सिंह, शीतला प्रसाद, देवी प्रसाद, देसान्त, विजेद्र कुमार, नवीन कुमार, नवीन प्रताप सिंह, आरएन गुप्ता, धर्मेेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
------
भाकपा और माकपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व भाकपा के कार्यकर्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों सहित महंगाई को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। भाकपा के जिला सचिव अमित यादव माकपा के मंडल सचिव रुद्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें मांग किया कि रसोई गैस के सिलेंडर में 19 रुपये, हवाई इधन के दाम में सहित रेल के किराये में एक से चार प्र्रतिशत के किराये में वृद्धि की गई है। लगातार पांचवें महीने में यह रसोई गैस की कीमत बढ़ाई गई है। मांग किया कि जेएनयू के छात्र संघ के अध्यक्ष आयशी घोष के ऊपर किए गए हमले की जांच कराई जाए। नागरिकता संशोधन कानून सीएए को रद्द किया जाए। इस मौके भाकपा के जिला सचिव अमित यादव, माकपा के मंडल सचिव रूद्र प्रसाद मिश्र, विनोद पाल, राजेश सिंह, सुरेश कुमार, लवलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
कार्य बहिष्कार पर रहे विद्युत अधिकारी, कर्मचारी
चित्रकूट। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आवाह्न पर विभिन्न समस्याओं के समाधान को राष्ट्र व्यापी कार्य बहिष्कार पूरी एकजुटता के साथ करते हुए अधिकारी व कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। समिति के इं महेंद्र कुमार कुरील व वीरेंद्र अहिरवार ने बताया कि विद्युत विभाग का निजीकरण किया जा रहा है, जिसे समाप्त किया जाए। इस मौके पर अनुपम कुमार, रविकांत, विनय कुमार, रविशंकर, हरिओम गुप्ता, करन सिंह, वकीलराम, विनोद कुमार, संजय सचान, राममूरत, उमतलाल, शिवकुमार, सीताराम, दिलीप शर्मा, संदीप कुमार, विवेक कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार, लक्ष्मी पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें