फोटो नंबर- 9 व 10
खिलाड़ियों को मिला लॉन टेनिस कोर्ट
जिले के नोडल अधिकारी राजेश सिंह ने किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। चुनाव की गहमागहमी के बीच शनिवार को जिले के नोड़ल अधिकारी/ प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट का लोकार्पण किया। खिलाड़ियों के साथ मैच खेलकर जीत भी दर्ज की।
17 लाख में बने कोर्ट के लोकार्पण के बाद नोडल अधिकारी ने खिलाड़ियों को वैक्सीनेशन और मतदान के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि शत प्रतिशत मतदान हो। कहा कि मतदान और वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए जनता के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। कहा कि खिलाड़ी कोर्ट में लॉन टेनिस का अभ्यास कर सकते हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि टेनिस कोच की व्यवस्था भ की गई है। सीडीओ अमित आसेरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
आचार संहिता का उल्लंघन नहीं : सीडीओ
सीडीओ अमित आसेरी ने कहा कि कोर्ट के लोकार्पण से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। टेनिस कोर्ट डीएम की अनुमति से क्रिटिकल गैप फंड से बनाया गया है। इससे किसी राजनीतिक दल और सरकार का वास्ता नहीं है। मतदान बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत यह किया गया है।
इनसेट
बुुंदेलखंड का दूसरा कोर्ट
लॉन टेनिस का बुंदेलखंड में कोई खास प्रोत्साहन नहीं है इसे देखते हुए इस क्षेत्र में खिलाडियों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। सीडीओ ने बताया कि पूरे बुंदेलखंड में लॉन टेनिस का सिर्फ झांसी में कोर्ट था। अब चित्रकूट में यह दूसरा कोर्ट बनाया गया है। इसके कोच के आने के बाद प्रतिभाएं तैयार होंगी और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
------------
फोटो-15बीएनडीपी-16 : दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को प्रशस्ति पत्र सौंपते जेसीओ आरपी तिवारी।
युवाओं ने जीती दौड़ प्रतियोगिता
बांदा। मकर संक्रांति पर अनुशासन एकेडमी ने जमालपुर गांव में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की। बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कड़ाके की ठंड में भी मैराथन दौड़ में पसीना बहाया। कमलेश यादव प्रथम, अभिषेक द्वितीय और दीनानाथ तृतीय स्थान पाने वालों को एकेडमी मैनेजिंग डायरेक्टर/जेसीओ (आर्मी) आरपी तिवारी ने प्रशस्ति पत्र सौंपे। एकेडमी ने विजेताओं को छह महीने की मुफ्त ट्रेनिंग देने की घोषणा की। ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो 15 बीएनडीपी-14 : पतरहा गांव में दंगल में एक-दूसरे को चित करने की कोशिश करते पहलवान।
मकर संक्रांति पर दिखाए दांवपेंच
गिरवां। पतरहा गांव में श्रीकिशुन गुरु बाबा शंकर जी स्थान पर मकर संक्रांति पर आयोजित दंगल में राहुल पहलवान (इलाहाबाद) व नजाकत अली (बांदा) के बीच कुश्ती हुई। इसमें नजाकत अली विजयी रहे। विवेक पहलवान (दुर्गापुर) व सोनू पहलवान (कानपुर) के बीच कुश्ती हुई। इसमें विवेक विजयी रहे। अमित पहलवान (सरस्वाह) ने लोकेश पहलवान (इलाहाबाद) को पटखनी दी। देवा थापा पहलवान (काठमांडू) व सुरेंद्र पहलवान के बीच रामजस द्विवेदी नन्ना ने कुश्ती मिलवाई। जिसमें देवा थापा ने बाजी मारी। देवा थापा की दूसरी कुश्ती गुल्टा पहलवान (राजस्थान) के साथ हुई। इसमें देवा थापा विजयी रहे। दंगल में सदाशिव अनुरागी, डॉ. अनिल रामदेव दीक्षित, रामकृष्ण शुक्ल, रामबाबू त्रिपाठी, शैलेंद्र शुक्ल, लल्ला गुप्ता, भगवानदीन गुप्ता, राममनोहर प्रधान आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रेमस्वरूप द्विवेदी ने किया।
फोटो-14बीएनडीपी-6 : स्वर्ण पदक से सम्मानित होते विष्णु कुमार प्रजापति। संवाद
विष्णु को मिला कुलपति स्वर्ण पदक
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केसीएनआईटी बीएड महाविद्यालय के छात्र विष्णु कुमार प्रजापति को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। बीएड की वार्षिक परीक्षा में इन्हें सर्वोच्च अंक प्राप्त हुआ है।
बनसखा(महुआ) गांव के निवासी विष्णु कुमार प्रजापति के पिता भोला प्रसाद प्रजापति का निधन हो चुका है। विकट परिस्थिति में उन्होंने कृषि कार्य के साथ अपनी पढ़ाई का पूरा खर्च वहन किया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने की उपलब्धि हासिल कर विष्णु ने क्षेत्र, परिवार व महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। सफलता पर महाविद्यालय परिवार के मुखिया अरुण कुमार निगम समेत बीएड प्राचार्य खुश हैं। विष्णु कुमार ने बताया कि वह भविष्य में आदर्श अध्यापक बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां व महाविद्यालय परिवार को दिया है।