फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्लाटून पुल शुरु, 25 किमी. का चक्कर खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 15 प्लाटून पुल से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन

जसपुरा। यमुना नदी पर गलौली-बारा और मडौली-अढ़ावल के बीच बन रहे प्लाटून पुल का कार्य पूर्ण हो गया है और बुधवार को इसे आमजन के लिए खोला गया। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी। वहीं अब उस पार जाने के लिए 25 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन

बरसात के दौरान पुल टूट गया था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती थी। स्थानीय समाजसेवी राकेश बाजपेई ने बताया कि पीडब्लयूडी विभाग ने समय सीमा में कार्य संपन्न कराया। गलौली-बारा घाट का प्लाटून पुल पूरी तरह तैयार कर आवागमन के लिए खोल दिया गया, जबकि मडौली-अढ़ावल का पुल तीन दिन पूर्व ही चालू कर दिया गया था। पुल शुरु होने पर रज्जन सिंह, रामलखन तिवारी, शंकर विश्वकर्मा, नरेश गौतम सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया। कहा कि इससे किसानों, छात्रों, व्यापारियों व आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें