फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक सर्जरी के लिए लगा शिविर

Mon, 07 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 कटे-फटे होंठ एवं तालू 35 मरीजों का हुआ पंजीयन
विज्ञापन

-जानकी की प्लास्टिक सर्जरी एवं इंप्लांट की सुविधा के लिए शिविर लगाया गया। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आरोग्यधाम परिसर में प्लास्टिक सर्जरी शिविर की शुरुआत की गई

 दंत रोग निवारण इकाई के तत्वावधान में लगे इस शिविर में डीआरआई के उपाध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा के नेतृत्व में विदेशी चिकित्सकों का 12 सदस्यीय दल आपरेशन करेगा। शिविर 14 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन



शिविर आयोजकों ने बताया कि इस शिविर के लिए 135 नए मरीजों का पंजीयन हुआ है। इसके अलावा 23 ऐसे मरीज हैं, जिन्होंने पिछले सालों में सर्जरी कराई थी।

टीम में डा. ओलीवर फेंटन, डा. लेशली फेंटन, क्लाउडिया मैलिक, कीथ जूटकिंस, स्टूअर्ट और डा. पम्मी दत्ता तथा कैसेल रूसवर्थ व बलकर्टी शामिल हैं। इंप्लांट विशेषज्ञ डा. नरेश शर्मा ने बताया कि इंप्लांट एक ऐसी विधि है, जिसमें ऑपरेशन के द्वारा दांत को मसूड़ों के अंदर पेंच स्क्रू से कस दिया जाता है।
विज्ञापन


इससे कुदरती कार्य की क्षमता आ जाती है। इसे एक शिविर के माध्यम से पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है। पहले दिन क्लैफ्ट लिप्स सर्जरी, क्लैफ्ट पैलेट सर्जरी, बर्न कंट्यूजन तथा जिन किसी के नाक या कान नहीं थे ऐसे मरीजों का परीक्षण किया गया और उनके सर्जरी की तिथि तय की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें