फोटो-7- वन महोत्सव के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय में पौधे रोपते पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, जि?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने बुधवार को मुख्यालय स्थित नवीन पार्टी कार्यालय में पौधरोपण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज यादव सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर दीर्घायु की कामना की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में देश एवं प्रदेश में बडे़ घरानों के इशारे पर भाजपा सरकार काम कर रही है। कोरोना काल में एक जनवरी को पहला केस मिलने के बाद केंद्र सरकार ने विदेशी यात्राओं पर प्रतिबंध नहीं लगाया। देश के बडे़ घरानों को लाभ दिया गया है।
जनता को सच्चाई बताने का काम सपा मुखिया के निर्देश पर कार्यकर्ता साइकिल चलाकर पत्र बांट रहे हैं। यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि देश कठिन दौर से गुजर रहा है। समाजवादियों को देश बचाने का कार्य करना है। इस मौके पर अनिल शर्मा, मो गुलाब खां, सीताराम कश्यप, उमाकांत, अरशद खान, साहबलाल द्विवेदी, राजकिशोर विश्वकर्मा, सालिगराम कुशवाहा व फराज खान आदि मौजूद रहे। संवाद