फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयस्वनी पुल की सड़क टूटी, बढ़ा खतरा

Tue, 12 Mar 2019 11:04 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव पयस्वनी पुल की सड़क टूटी, बढ़ा खतरा
विज्ञापन
pul - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सरकारी कामकाज में लापरवाही की बानगी सामने आने लगी है। राजापुर तहसील क्षेत्र के कनकोटा गांव के पास पयस्वनी पुल पर बनी सड़क कई स्थान से दरक गई है। एक स्थान पर तो टूटने से बड़ा गड्ढा हो गया है। रात दिन इस पुल से राहगीरों का आवागमन होता है। चार पहिया दुपहिया वाहन भी आते जाते रहते है। जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार एसडीएम को इस मामले की जानकारी दी गई लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने जेई एई व ठेकेदार पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
 कनकोटा गांव के पास पयस्वनी नदी पर बने पुल का निर्माण सेतु निगम ने कराया था लेकिन सड़क लोक निर्माण विभाग ने कराया। स्थानीय निवासी राममिलन, जयभान व लूटन सिंह आदि ने बताया पुल की सड़क को बने अभी तीन चार माह ही हुआ है। इसकी लागत करोड़ों में बताई जा रही है। एक सप्ताह से इस सड़क में कई जगह दरार है और एक बड़ा गड्ढा हो गया है। इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों बडे़ व छोेटे वाहन गुजरते हैं। ऐसे में बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है खासकर रात को ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत एसडीएम से भी की गई लेकिन आश्वासन ही मिला सड़क नहीं बनी। ग्रामीणों ने मानकविहीन निर्माण कराने वाले जेई एई समेत ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  इस मामले में एसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि संबंधित निर्माण कराने वाले विभाग के अधिकारियों ंको इसकी जानकारी देकर सुधार कराने को कहा गया है। इतनी जल्दी सड़क टूटना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें