फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एचटी तार में छुआ पाइप, टेंट मालिक की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के नांदी मार्ग पर शादी समारोह खत्म होने के बाद टेंट खोलते समय हाईटेंशन तार से लोहे का पाइप छूने पर दो युवक करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टेंट मालिक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बा निवासी किशनपाल उर्फ लाला (33) मंगलवार को कस्बा के ही नांदी रोड में हगन तालाब के पास एक शादी समारोह में टेंट लगाए था। बुधवार की दोपहर को किशनपाल मजदूरों के साथ टेंट खोलने गया था। तभी अचानक लोहे का पाइप निकालते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार में छू गया। इससे पाइप पकड़े राजेश, अंकित व टेंट मालिक किशन झुलस गए। घटना होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी ले गये। जहां किशन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पिता धर्मराज ने बताया कि पुत्र की राधा टेंट हाउस की दुकान है। जो पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी पूनम सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दो भाइयों में छोटा भाई था। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई लिखित सूचना नहीं दी है। मौखिक जानकारी ग्रामीणों से मिली है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें