बरगढ़। माझियारी और बरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार देर शाम को युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है।
मंगलवार की शाम को बरगढ़ रेलवे स्टेशन के बोझ फॉर्म के पास प्रयागराज से आ रही एक ट्रेन से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसको लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसकी मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर थाना कक्षनार के मसीदपुर निवासी मुनेश अहिरवार था। वह पत्नी प्रवेश देवी के साथ प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में ट्रेन से गिर गया था।