फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रोडवेज बसे नहीं चलने से तीर्थ यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट तक रोडवेज बसे सहित प्राइवेट बसें न जाने से तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को पांच किलोमीटर दूर स्थित बेड़ी पुलिया व बस स्टैंड कर्वी तक भीषण गर्मी में आना पड़ता है। इसका ऑटो चालक फायदा भी उठा रहे हैं यात्रियों से दोगुना किराया वसूला जाता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर स्थित धर्मनगरी चित्रकूट है। रोडवेज बस स्टैंड बेड़ी पुलिया के पास बनाया गया है, जो धर्मनगरी तीर्थ स्थान से लगभग पांच किलोमीटर दूर है। इसी तरह से जिला मुख्यालय में रोडवेज बस स्टैंड आठ किलोमीटर दूर बना है। यात्रियों को टेपों व ई-रिक्शा में भीषण गर्मी में जान जोखिम में डालकर यात्रा करना पड़ता है। कई बार टेपों पलट जाने से तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है।
फतेहपुर जिले के आए श्रद्धालु केशव सिंह, राजन सिंह ने बताया कि धर्मनगरी मेें रोडवेज बस की तलाश में इधर उधर भटकते रहे। वहां बताया गया कि बेड़ी पुलिया स्थित बस स्टैंड में बस पहुंचेगी। जब वहां गये तो बताया गया कि जिला मुख्यालय चले जाए। इस तरह से भीषण गर्मी में बस के लिए चक्कर लगाते रहे। लखनऊ से आए कमल कुमार ने बताया कि रोडवेज बस धर्मनगरी चित्रकूट तक नहीं जाती। इससे मजबूरी में टेपों में बैठकर यात्रा करना पड़ा। जिसमें सवारियां अधिक भरी थी। टेपों खुला होने के कारण गर्म हवाएं आ रही थीं। हमीरपुर के राजेश सिंह ने बताया कि धर्मनगरी तक प्राइवेट बसें भी नहीं चलती है, जबकि टेपों चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। कर्वी स्टेशन से रामघाट का उनसे प्रति सवारी 35 रुपये वसूला गया जबकि किराया 20 रुपये है। रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि धर्मनगरी तक बसे जाने का आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें