फोटो- 10- तीर्थयात्री की मौत के बाद रेलवे स्टशेन पर गमगीन अवस्था में बैठे परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। धर्मनगरी में दर्शन करने आए एक तीर्थयात्री जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास ही चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो सभी फूटफूट कर रोने लगे। जीआरपी व मौजूद अन्य यात्रियों ने उन्हें ढ़ांढ़स बंधाया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम शव गांव ले गए हैं। वह बहराइच जिले के निवासी थे।
बहराइच जिले के रुपौलिहा थाना अंतर्गत ग्राम फूलापुरवा निवासी जंगली प्रसाद (58) परिवार के साथ चित्रकूट मेें मंदिर दर्शन करने आए थे। तीर्थ नगरी से दर्शन कर सोमवार की शाम ट्रेन के इंतजार में प्लेटफ ार्म में बैठे थे। रात्रि करीब 11 बजे जंगली प्रसाद लघुशंका के लिए प्लेटफ ार्म की ओर आगे बढ़े तो जबलपुर से दिल्ली जा रही महाकौशल एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों के मुताबिक आंखों से कम देख पाते थे। परिजन बगैर पोस्टमार्टम शव गांव ले गए हैं।