फोटो-5- जिला अस्पताल में भर्ती हाईवे पर पिकअप पलटने से घायल यात्री । संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
भौंरी(चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के भाैंरी गांव के पास शनिवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी पिकअप पलट गई। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिकअप चालक शनिवार को कर्वी से सवारियां लेकर मऊ जा रहा था। करीब 11 बजे भौंरी गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में पिकअप में बैठीं मुनिया देवी (28) निवासी खोर, शोभा देवी (32) पत्नी शिवअवतार निवासी छीबाें, राकेश (20) पुत्र रघुराज निवासी दहिनीपुरवा भौंरी, राजबहादुर (45) पुत्र भगवानदीन निवासी कोठिलिहाई, क्षमा (3) पुत्री राजकुमार निवासी चरहा, शुकन्या (24) पत्नी सहलवान निवासी चरहा, राकेश (8) शिवअवतार निवासी छीबों घायल हो गए। घायलों को 108 व 112 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।