फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: श्रद्धालुओं की पिकअप काली घाटी में पलटी, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ प्रयागराज स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप मानिकपुर के काली घाटी में मंगलवार की रात को पलट गई। इससे 11 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सागर जिले के बंडा के बिजरी व जगथा गांव निवासी रामचरन (45), गेंगारानी (42), देव सिंह की पत्नी पानवाई (65), छुट्टी सिंह (50) की पत्नी वैजंती देवी (45), गब्बर सिंह (32), अमान (50), मूरत सिंह (56), अंगूरी (47), अंबिका प्रसाद की पत्नी रामबाई (60), वीरन कुमार (40) सहित 28 श्रद्धालु पिकअप से प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रहे थे। काली घाटी के मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से पिकअप पलट गई। इससे 11 श्रद्धालु घायल हो गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। रामचरन, अंगूरी, गब्बर, वीरन की हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पिकप सवार अन्य श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था रैन बसेरा में की गई। बुधवार की दोपहर को सभी यात्री गंत्वय रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें