फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार ने बाइक को 50 मीटर घसीटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर रंपुरवा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार में फंसी बाइक चालक करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया। इससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ टिटिहरा निवासी विजयपाल (27), राजू (17), नीरज कुमार (18) के साथ मंगलवार की देर शाम बाइक से शिवरामपुर कस्बा आ रहे थे। रम्पुरवा के पास कार ने सामने से टक्कर मार दी। इसेस बाइक कार में फंस गई और लगभग 50 मीटर दूर तक बाइक को घसीट ले गई।
लोगों के शोर मचाने पर चालक ने कार रोककर बाइक को निकाला, जिससे बाइक सवारों की जान बच सकी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें