फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थल पर रक्तदान कर विरोध जताएंगे लेखपाल

Wed, 07 Sep 2016 10:39 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
तहसील परिसर में लेखपालों को संबोधित करते रावेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को लेखपालों, फार्मसिस्टों व आगंनबाड़ियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। सभी संगठन के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर सभा के माध्यम से अपनी समस्याएं रखी।
विज्ञापन

तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ कार्यालय में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया।

जिला मंत्री चैन प्रसाद ने बताया कि 14 सितंबर को धरना स्थल से जिला मुख्यालय पर रैली निकाली जाएगी। 15 को धरना स्थल पर रक्तदान किया जाएगा। 19 को साइकिल रैली निकाली जाएगी और 20 से 22 तक 72 घंटे का क्रमिक अनशन किया जाएगा। 11 लेखपाल 24 घंटे धरने पर बैठेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कछवाह ने कहा कि यह धरना लगातार जारी रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र द्विवेदी, जगबली सिंह ने कहा कि लेखपालों की मांगों को लेकर वह उनके संघ के साथ है।
विज्ञापन


रामसनेही भारतीय, कृष्णावतार द्विवेदी आदि ने गीत के माध्यम से समस्याएं रखी। धरने की अध्यक्षता कामता प्रसाद कुशवाहा ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह राजकुमार, बृज किशोर पांडेय, मइयादीन यादव, रावेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें