फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम सहमति से बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

Mon, 05 Sep 2016 10:49 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जानकीकुंड के पंजाबी भगवान आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते चिन्मयानंद स्वामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विश्वभर में प्रख्यात श्रीराम कथा वक्ता चिन्मयानंद बापू ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कोई सरकार या अदालत नहीं कर पाएगी। यह आम सहमति व समझौते से ही बनेगा।
विज्ञापन


धर्मनगरी के उद्यमिता विद्यापीठ में मंगलवार से होने वाली श्रीराम कथा की पूर्व संध्या पर जानकी कुंड स्थित श्री पंजाबी भगवान आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में कथा वक्ता ने कहा कि भगवान राम की भूमि चित्रकूट प्रेम की भूमि है। श्रीराम तो जहां भी रहते हैं वह भूमि अयोध्या बन जाती है जबकि चित्रकूट में श्रीराम के साथ ही श्री भरत चरित्र का भी विशेष महत्व है। यहां स्थित भरतकूप की मान्यता है कि भवसागर पार करने के लिए इस कूप के जल का अर्चन ही पर्याप्त है।


बातचीत के दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा देश भर में जहां दंगे, विवाद व देश विरोधी गतिविधियां हो रही हैं वहां केेंद्र सरकार कम जबकि संबधित राज्य सरकारें ज्यादा दोषी हैं। उन्होंने यूपी सरकार के कामों की आलोचना की।
विज्ञापन


अयोध्या में राममंदिर के  मुद़्दे पर कहा कि कोई भी राजनैतिक दल चाहे जितना चिल्लाए और मुद्दा बनाए इससे फर्क नहीं पड़ता। अदालत को भी दोनों समुदाय के हित का ही फैसला देना पड़ता है। मंदिर मुद्दे को राजनैतिक दल व अदालत नहीं बल्कि आपसी बातचीत व समझौते से ही हल किया जा सकता है। इस मौके पर आश्रम के महंत स्वामी राजकुमार दास, विवेक अग्रवाल व गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें