फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री में मजदूरी न करने पर पीटा, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर से सटे लोढ़वारा गांव में दबंगों ने युवक के फ्री में मजदूरी न करने पर पीट दिया। खेतों में काम, मवेशियों को चारा-पानी न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दबंगों की धमकी से परेशान युवक व परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यालय के सटे लोढ़वारा गंाव निवासी मालती पत्नी रामचंद्र ने बताया कि वह बुधवार सुबह घर के अंदर चूल्हे पर दाल चढ़ाने की तैयारी कर रही थीं। पीछे से बेटे के चीखने की आवाज आई। बेेटे के घर के अंदर घुसने के साथ ही हमलावर पीछे से आ गए। यह अभद्र भाषा का प्रयोग कर बेटे जीतू उर्फ दीपकुमार को लात-घूसों से पीटने लगे। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। इस पर तीनों हमलावरों गाली गलौज कर धमकी देने लगे। इन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी के काम और मवेशियों को मुफ्त में चारा-पानी न करने पर इसी तरह बारी-बारी से पीटेंगे। फर्जी मुकदमों में जेल भिजवाने और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर गोली से मार देने की धमकी दी। मालती ने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर हमलावरों के विरुद्ध घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें