फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल चरने की शिकायत पर किसान और परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। अन्ना मवेशियों के फसल चरने की अधिकारियों को जानकारी देना किसान परिवार को महंगा पड़ गया। गांव के एक जनप्रतिनिधि के परिवार के सदस्यों ने किसान और परिजनों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा गया कि अरछा बरेठी गांव में अन्ना मवेशी फसलें चर जाते हैं। मवेशियों के फसल चरने का वीडियो बनाकर सात अगस्त को अधिकारियों को दिया था। इससे नाराज गांव के एक प्रतिनिधि के परिवार के सदस्यों ने रामसेवक व परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर रामसेवक, मन्नू, मानसिंह, मनोज, धीरेंद्र, रामलाल, शिवभूषण, हरिशंकर मनु, विक्रम कुशवाहा, दिनेश राजपूत, देवकुमार, छेदीलाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें