अवैध शराब बनाने वाले स्थानों पर पुलिस ने सोमवार को
छापेमारी की। पुलिस को देखते ही सभी जलती भट्टी छोड़कर भाग निकले। मौके पर
लगभग 50 कुंतल लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
बाद में लहन को
नष्ट कराया गया। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष केपी दुबे ने सोमवार को
थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की। नदी किनारे रइयापुरवा के पास
जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर भगदड़ सी मच गई।
जलती भट्टी छोड़कर
लोग भाग निकले। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन कोई पकड़
में नहीं आया। मौके पर पुलिस ने लगभग दो दर्जन भट्टियां तोड़कर बरामद 50
कुंतल लहन नष्ट कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।