फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बचा खुचा सामान समेटने में लगे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार स्थित मराठा कालीन भवन परिसर में बने घरों को गिराए जाने के बाद दूसरे दिन सोमवार को लोग अपने-अपने सामानों को समेटने पर लगे रहे। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि वह अब कहां जाएं। कई लोग किराए के वाहन लाकर अपनी सामग्री अन्य स्थानों पर ले गए।
विज्ञापन

शहर के मराठाकालीन भवन में बने लगभग 23 घर रविवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से गिरवा दिए थे। दूसरे दिन लोग घर की गृहस्थी समेटने में लगे रहे। रामेदव, राकेश कुमार,निरंजन कुमार ने बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अब अपने घर की गृहस्थी लेकर कहां जाएं।

कालूपुर में स्थापित हुआ महिला थाना
पुरानी कोतवाली परिसर मराठा कालीन महल में संचालित महिला थाना अब कालूपुर में स्थापित कर दिया गया है। इस परिसर में बुलडोजर चलने के बाद थाने को भी यहां से हटा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें