फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खलासी और सहायक को होमगार्डों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बरात लेकर सपहा गांव जा रही प्राइवेट बस को दो होमगार्डों ने जबरन रामनगर कस्बे के पास रुकवा लिया। दोनों बस में जबरन बैठने लगे। बरात होने के कारण मना करने पर खलासी और उसके सहायक को डंडे से पीट दिया। खलासी ने रैपुरा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्राइवेट बस के खलासी तेंदुआ गांव निवासी कोमल प्रसाद ने रैपुरा थाने में तहरीर दी है। बताया कि 21 मई को मऊ क्षेत्र के पियरा खंडेहा से बारात लेकर कर्वी के सपहा गांव जा रहा था। रामनगर के पास दो होमगार्डों ने ननुमई गांव निवासी अर्जुन सिंह और बसिंहा निवासी कामता सोनी ने डंडे दिखाकर जबरन बस रुकवा लिया। दोनों कर्वी जाने की बात कहकर बस में जबरन बैठ गए। बरात बताकर उन्हें मना किया तो डंडे से सिर में मार दिया। बचाने आए सहयोगी मंडौर रोड निवासी रमेश यादव को भी पीटा। इससे सिर और हाथ में चोट लगी है। इसके बाद दोनों बस से उतरकर भाग गए।
थाने में तहरीर देकर बरातियों को लेकर सपहा गांव गए। इस मामले में थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें