फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप जलोटा की भजन संध्या का लोगों ने लिया आनंद

Tue, 24 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सोमवार रात विकलांग विश्वविद्यालय में भजनों की ऐसी सरिता बहाई, जिसमें श्रोता देर रात तक डूबते उतराते रहे। विवि के कुलाधिपति स्वामी रामभद्राचार्य ने भी भजनों से लोगों को आनंदित किया।
विज्ञापन


स्वामी रामभद्राचार्य के सम्मानित होने की खुशी में सोमवार शाम विवि में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन सम्राट ने ... कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े..., मेरी हाथों की लकीरों का हिसाब मइया तेरे पास है..., जब तुलसी हो गए तुलसीदास..., जब आऊंगा तेरे घाट तो पार मोहे उतार दीन्हों आदि से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। माहौल को और भक्तिमय बनाते हुए कुलाधिपति रामभद्राचार्य ने गाया... मेरे राघवजी उतरेंगे गंगा मइया धीरे बहो...। राजे भी देखें, महराजे भी देखें... सुनकर लोग प्रसन्न हो गए।

 इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी रामभद्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अनूप जलोटा के ‘ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन...’ भजन को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। अनूप के साथ आईं प्रीति मिश्रा ने भी ‘राधा के प्रभु गिरधर नागर’ गाकर जन समूह का मन मोह लिया। तबले पर जयप्रकाश गुप्ता, गिटार पर राकेश आर्य, की बोर्ड पर गुंजन और ओंकार ने संगत की। संचालन संगीत विभाग के सहायक आचार्य डॉ. गोपाल मिश्र ने किया। उधर, अनूप जलोटा ने दृष्टि सामाजिक संस्था की छात्राओं से मिलकर उनके अच्छे भविष्य की कामना की। भजन और गीत सुनाकर उनका मनोरंजन किया। साथ ही 21 हजार रुपये की धनराशि दी।
विज्ञापन


अनूप जलोटा ने कहा कि उनको चित्रकूट आना अच्छा लगता है। वह यहां कई बार आए हैं और आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ही विश्वकप जीतेगी। इस बात के लिए जगद्गुरु का धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनको डी लिट् की मानद उपाधि देने की बात कही है। मौके पर संरक्षक केजी गुप्ता, हर्षित राजन, पंकज अग्रवाल, जयश्री जोग, अनिमेष गुप्ता, दिनेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें