फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 12 अक्तूबर को आठ केंद्रों पर होगी पीसीएस परीक्षा

Fri, 10 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में 12 अक्तूबर को पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दो पालियों में जिले के आठ केंद्रों पर होगी। कुल 3,672 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिले में बनाए गए केंद्रों में चित्रकूट इंटर कॉलेज में 960, गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय कर्वी में 480, कृषक इंटर कॉलेज भौंरी में 600, पालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी, सेठ राधाकृष्ण पोद्यार इंटर कॉलेज सीतापुर में 384, श्री गंगाप्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी में 484 और त्यागी इंटर कॉलेज ऐचवारा में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 8 बजे से 8:45 बजे तक रहेगा, इसके बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे। दूसरी पाली में प्रवेश दोपहर 1 बजे से 1:45 बजे तक होगा। परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें