राजापुर (चित्रकूट)। क्षेत्र के रूपौली गांव की छात्रा पायल पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में हुई निबंध प्रतियाेगिता में प्रतिभाग किया था। पायल ने इस प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
समाज सेवी गौरीदत्त त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की स्मृति में 16 अगस्त को प्रदेशस्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की।
इसमें रूपौली गांव के संतोष पांडेय की पुत्री पायल पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा ने परिजनों, पूर्व प्रधान सुरेश दत्त त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी आदि ने खुशी जताई है।