फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके से न आने पर फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। मायके से पत्नी के न आने से परेशान प्रवासी मजदूर ने शुक्रवार दोपहर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह झांसी शहर के ओरछा में एक फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन में डेढ़ माह पहले घर लौटा था।
विज्ञापन

राजापुर थाना अंतर्गत पटना खालसा गांव निवासी दिलीप प्रजापित (21)पुत्र रामदुलारे का पत्नी उर्मिला से दो माह पहले किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था। वह नाराज होकर अपने मायके शिवपुरी गांव चली गई थी। लॉकडाउन में लौटने के बाद दिलीप प्रजापति दो बार ससुराल में पत्नी को बुलाने गया था। वह नहीं आई। इससे वह परेशान रहता था। उसने शुक्रवार दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजनों ने उसे उतार लिया। जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई रामबाबू ने बताया कि दिलीप की बहन रुकमिणी को सबसे पहले घटना की जानकारी हुई। उसने परिजनों को बताया। मृतक झांसी शहर के ओरछा में बोरी की फैक्टरी में काम करता था। वह डेढ़ माह पहले आया था। पत्नी के मायके से न आने से फांसी लगा ली। कोई संतान नहीं है। दो भाई हैं। घटना के बाद मृतक की मां नथिनिया का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें