फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति आठ साल से लापता, महिला को टरका रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। प्रयागराज की दूध कंपनी का वाहन चालक आठ साल से लापता है। पत्नी प्रयागराज और चित्रकूट पुलिस के चक्कर लगा रही है। दोनों जगह से टरका दिया जाता है। कार्रवाई तो दूर अभी तक गुमशुदगी भी दर्ज नहीं की गई। महिला अपने दो बच्चों के साथ मजदूरी कर भरण पोषण कर रही है। अब चित्रकूट के डीएम और एसपी को पत्र भेजकर पति की तलाश कराने और दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी शारदा प्रसाद प्रयागराज में एक दूध कंपनी का वाहन चलाते थे। पत्नी रानी देवी मिश्रा ने बताया कि पति 26 जनवरी 2012 को दूध वाहन लेकर निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं लगा। दूध कंपनी के अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। इनका कहना होता है कि सूचना मिलने पर बता दिया जाएगा। चित्रकूट की भरतकूप कोतवाली में कई बार गुहार लगाई। यहां से प्रयागराज का मामला बताकर वहां भेज दिया जाता है। यहां जाने पर भी कार्रवाई नहीं होती है। गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें