चित्रकूट। जिले में गुरुवार को छह पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 32 संक्रमितों के ठीक होने पर घर भेज दिया गया।
संक्रमितों में दो सरैंया, दो रामनगर क्षेत्र के हैं। दो संक्रमित मुख्यालय के हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 265 हो गई है। एक्टिव केस 88 हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को छह संक्रमित मिले हैं। 32 लोगों के ठीक होने पर घर भेज दिया गया। 200 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।