चित्रकूट। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट समेत सतना जिले के विकास के लिए 131 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। कहा कि सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने लाडली बहना योजना के तहत राखी बंधवाई व पात्रों को चेक देकर बच्चों को दुलारा।
गुरुवार को डीआरआई के आरोग्यधाम परिसर में लोकार्पण के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चुनाव में जो वादे किए थे, उन पर सरकार काम कर रही है। तीर्थक्षेत्र गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया व हनुमानधारा में पार्किग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर मुख्यमंत्री नाराज हो गए। विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने सीएम से कहा कि ऐसी वसूली से तीर्थयात्री परेशान होते हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि ऐसी पार्किंग व वसूली पर हर हाल में रोक लगाई जाए।
कहा कि लाडली बहना व उज्जवला योजना में बहनों को 450 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वादा पूरा करने जा रहे हैं। लाडली बहनों को 1250 रुपये की जगह अब 1500 रुपये दिये जाएंगे। इसके बाद लाडली बहना योजना की समीक्षा भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रवीण पांडेय के शोध पर लिखी जलनिधियों को जीने दो नामक किताब का विमोचन भी किया।
एक हजारों में मेरी बहना है... गाना गाकर बंधवाई राखी
मुख्यमंत्री लाडली बहनों ने राखियां बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के पहले सभी के खाते में लाडली बहनों को मिलने वाली धनराशि भेज दी जाएगी। इसके पूर्व मंच से फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है... गाना गाकर ताली बजाने के लिए मजबूर किया।