फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात देख रहे परिजनों के ऊपर फेंका पटाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सदर कोतवाली के खोही गांव में पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन

खोही गांव निवासी शीतू देवी सोनी पत्नी शिवाकांत ने बताया कि सोमवार को घर के सामने बरात आई थी। दरवाजे पर बैठकर वह लोग द्वारचार देख रहे थे। इसी बीच गांव के तीन लोग उसके घर के पास पटाखा फोड़ने लगे। एक पटाखे की चिंगारी बच्चे की शर्ट पर जा गिरी। विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने घर में घुसकर बच्चों समेत सभी को लातघूंसों से मारा पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पूर्व में रुपये के लेनदेन को लेकर उसके भाई को भी पीटा था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष से जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि शिवाकांत सोनी ने तमंचा दिखाकर उसे मारा पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें