फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: परानू व लैना बाबा का दो करोड़ से होगा कायाकल्प

Sat, 26 Sep 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 01 परानू बाबा आश्रम। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के परानू व लैना बाबा आश्रम का दो करोड़ से कायाकल्प होगा। पर्यटन विभाग ने जनपद की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को कार्ययोजना में शामिल करते हुए स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

पहली परियोजना शिवरामपुर स्थित लैना बाबा मंदिर/आश्रम स्थल के विकास से जुड़ी है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी से उन्हें परेशानी होती थी। शासन ने इसके विकास के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे मंदिर परिसर में आधारभूत सुविधाओं का विकास, पहुंच मार्ग का सुधारीकरण, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
वहीं दूसरी परियोजना मऊ तहसील स्थित परानू बाबा मंदिर/आश्रम से संबंधित है। यहां हर सोमवार के साथ विशेष पर्वों और मेलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके लिए भी एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत परिसर में शेड, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्नानघर और विश्राम स्थल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटन विभाग ने दोनों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
वर्जन
इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और श्रद्धालुओं को एक बेहतर, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित अनुभव प्रदान करना है। कार्य पूरा होने के बाद न केवल दर्शन-पूजन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। -पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।

फोटो 26 सीकेटीपी 01 परानू बाबा आश्रम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें