फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पहले दिन मंदाकिनी के घाटों पर पितृ तर्पण

Sat, 26 Sep 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
26 सीकेटीपी-09-सुंदर घाट में पितृतर्पण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। पितृपक्ष के पहले शनिवार को धर्मनगरी में मंदाकिनी घाटों पर पितरों का तर्पण किया गया। लोगों ने मंदाकिनी में स्नान कर पितरों को जल अर्पित किया और उनके मोक्ष की कामना की।
विज्ञापन

मंदाकिनी में जलस्तर बढ़ने से रामघाट पर व्यवस्था प्रभावित रही। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के चलते रामघाट पर तर्पण के लिए पहुंचे कई लोगों को वापस कर दिया।
इसके बाद लोगों ने कर्वी स्थित पुल घाट, गुप्ता घाट, राजा घाट, सुंदर घाट सहित अन्य घाटों का रुख किया। वहां पर तर्पण किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की ओर मंदाकिनी किनारे बने घाटों पर भी सुबह से भीड़ बनी रही। यहां स्नान, तर्पण और पिंडदान का क्रम दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें