12 सीकेटीपी-7- परिचय- देवांगना से हनुमानधारा की ओर जाने वाला उबडखाबड़ व कच्चा पंचकोसी मार्ग । स
- फोटो : samvad
चित्रकूट । दिवाली की तैयारी में प्रशासन जुटा है, लेकिन शहर से होकर हनुमान धारा की ओर जाने वाले पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है । इस मार्ग पर लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालु पैदल गुजरते हैं।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि दीपावली में सैकड़ों वर्षों से लोग पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं । श्रद्धालु कलक्ट्रेट मार्ग से गणेश बाग होते हुए सिद्धपुर गांव और फिर बांके सिद्ध से देवागना होते हुए हनुमान धारा से पैदल नीचे उतरकर तीर्थनगरी पहुंचते हैं । बांके सिद्ध आश्रम की सीढ़ियों में अगल बगल बांस और चारे की सफाई जरूरी है l इसके अलावा रास्ते में भी लगभग 500 मीटर तक दोनों ओर सफाई की आवश्यकता है ।
सिद्धपुर मार्ग जगह - जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका है । गड्ढों को पाटने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत की गई जिस पर विभाग ने गड्ढों को जल्द भराने की बात कही, लेकिन अभी तक काम शुरु नहीं किया । इसी तरह साफ सफाई के लिए पोर्टल में ही शिकायत करके पंचायतीराज विभाग से मार्ग सही कराने की मांग की, लेकिन इसका अभी जवाब नहीं मिला । उन्होंने दिवाली मेले की अमावस्या के पहले पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को भी सुव्यवस्थित कराए जाने की मांग की है।
मेला क्षेत्र की सभी टूटी व खराब सड़कों की मरम्मत कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कई जगह मरम्मत का काम शुरु भी हो गया है। जल्द ही इसे पूरा कराने का प्रयास है।
-शिवशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी