फोटो-4- प्रवासी श्रमिकों के लिए शहर के बस् स्टैंड पर नगर पालिका परिषद की ओर से संचालित प्याऊ में श्?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। प्रवासी श्रमिकों की प्यास बुझाने को नगर पालिका चित्रकूट धाम की तरफ से शहर के रोडवेज बस स्टैंड में प्याऊ खोला गया है। जिसमें बाहर से आने वाले श्रमिक अपनी प्यास बुझा रहे। पानी पिलाने के लिए अलग से एक कर्मचारी की व्यवस्था की गई है। ताकि आने वाले मजदूरों को आसानी से पानी मिल सके।
इस समय गर्मी तेज हो गई जिससे लॉकडाउन के दौरान आने वाले श्रमिक अपनी प्यास बुझाने को शहर मेें लगे हैंडपंपों का सहारा लेते है। जिसको देखते हुए नगर पालिका चित्रकूट धाम के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र ने रोडवेज बस स्टैंड में प्याऊ खोला है।