चित्रकूट में कोरोना के तीन और मरीज मिले
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को चित्रकूट जिले में तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। जिले में 40 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आई है जिसमें तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
ये मरीज बैहार गांव, बरद्वारा, चित्रकूट मुख्यालय के निवासी हैं। चित्रकूट जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19 हो गई है। जिले में 10 एक्टिव केस हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि आठ कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।