फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मविभूषण भारत माता को समर्पित

Sat, 28 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि पद्मविभूषण सम्मान भारतमाता और चित्रकूट को समर्पित है। बताया कि सम्मान मिलने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने भी उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी ने कद्र नहीं कि वरना आपको ये सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था।
विज्ञापन


शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में जगद्गुरु ने कहा कि उन्हें सम्मान में 11 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र मिला है। भगवान राम की कृपा से उनको इतना बड़ा सम्मान मिला है। वह नि:शक्तजनों के लिए जीवन समर्पित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह सम्मान मिलने के बाद बहुत से लोगों ने उनको बधाई संदेश भेजे।

 इसके अलावा प्रदेश सरकार ने उनको यश भारती सम्मान से नवाजकर नि:शक्तजनों के प्रति निष्ठा प्रदर्शित की है। रामभद्राचार्य ने यूपी-एमपी की सीमाओं में बंधे होने को चित्रकूट के विकास में बाधा बताया। कहा कि यहां के सांसदों को इस संबंध में काम करना चाहिए और इसे विकास प्राधिकरण के हवाले कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें