फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद फिर शुरू, मुसीबत बरकरार

विज्ञापन
मिली राहत: चार दिन बाद थमी बारिश तो शुरु हुई धान की खरीद। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में चार दिन बाद धान खरीद दोबारा शुरू हो गई है। कई दिनों से केंद्रों पर डेरा डाले किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को केंद्रों पर किसानों की भीड़ अधिक नजर आई।
विज्ञापन

बारिश के कारण छह जनवरी से धान खरीद बंद थी। इस दौरान कई केंद्रों पर खरीद के लिए पहुंचा किसानों का धान बारिश से भीग गया था। कई किसान एक सप्ताह से अपना धान लिए केंद्र पर पड़े थे। सोमवार को केंद्र खुलते ही धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।
किसान कमल कुमार निवासी सीतापुर ग्रामीण, किसान खोह लवलेश सिंह ने बताया कि धान बेचने के लिए केंद्र में सात दिनों से पड़े है। इसके बाद भी धान नहीं खरीदा जा रहा है। कभी कहा जाता है ऑन लाइन करालो कभी कहा जाता है, टोकन ले लो इस तरह से परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

शहर के गल्ला मंडी में खुले केंद्र के प्रभारी सुनील ने बताया कि चार दिन बाद धान की खरीद शुरू हुई है। सोमवार की दोपहर तीन बजे तक तीन किसानों से 100 क्विंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें