फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून आते ही तैयार होने लगे धान के पौधे

Sun, 02 Jul 2017 10:58 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने के साथ ही तेज हुआ धान रोपाई का कार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर  उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट।  मानसून आने से किसानों ने खरीफ की फसल की तैयारी शुरू कर दी है। खासकर धान के बेड़ (पौधे) तैयार करने के लिए किसानों ने खेत किनारे बीजरोपड़ कर दिया है ताकि अधिक वर्षा होने पर खेतों में धान के पौध रोप सके। साथ ही बाजरा, ज्वार की खेती करने की भी किसान तैयारी कर रहे हैं। कम बारिश हुई तो किसान तिल की फसल लगाएंगे ।
    गौरतलब है कि जिले में तीन दिन से मानसून सक्रिय है। कहीं तेज बारिश तो कहीं रिमरिझ बारिश हो रही है। जिसको लेकर किसान खरीफ की फसल की जुताई और बुआई में जुट गया है। कृषि विभाग व बीज की दुकानों से धान, ज्वार, बाजरा के बीज लाए जा रहे। धान के बीज तैयार करने के लिए किसान खेत किनारे बीज रोपड़ कर दिया है। जिसके पौधे तैयार होते ही खेतोें में रोपने का कार्य करेंगे। मऊ व राजापुर क्षेत्र में तो अच्छी बारिश होने के बाद से कई किसानों ने पहले से तैयार धान के पौधों को रोपना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    किसान राजेश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में सिंचाई के साधन बहुत कम होने से अधिकतर किसान ज्वार बाजरा की ही खेती करता है। जिस स्थान पर सिंचाई के साधन अधिक होते हैं। वहां पर किसान धान की फसल तैयार करता है। किसान रामलाल ने बताया कि कई किसानों ने खेतों की जुताई शुरू कर दी है। अच्छी बारिश होने पर ही खेतों में धान रोपाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें