चित्रकूट। गर्मी शुरू होते ही पक्षी पानी की तलाश में जल स्त्रोतों के पास अपना बसेरा बना रहे हैं। रविवार एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोर प्यास से परेशान होकर जंगली इलाके से शहर के हाइवे किनारे तालाब व अन्य जलस्त्रोतों के पास पहुंच गए हैं। चकला राजरानी गांव के पास स्थित श्याम वाटिका में मोरों ने डेरा जमा लिया है। इस नजारे को देखने के लिए ग्रामीण श्याम वाटिका पहुंच रहे हैं।
गर्मी बढ़ते ही पेयजल का संकट जंगल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गहराने लगता है। ऐसे में पक्षी एक स्थान से दूसरे स्थान में घुमते रहते हैं। चकला राजरानी गांव के पास स्थित श्याम वाटिका में चार दिन से एक दर्जन से अधिक मोर पक्षी डेरा जमाए हुए है। इस स्थान पर तालाब सहित पानी के अन्य सोतों व बगीचे बने है। जिससे वह अपनी प्यास व भूख मिटाते हैं। प्रगतिशील किसान योगेश जैन ने बताया कि मोर के संरक्षण के दाना खिलाने के साथ पानी की व्यवस्था की जा रही है।